उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

डोभाल के योगदान को बताया देश का गौरव, राहुल गांधी की टिप्पणी पर जताई आपत्ति

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर नैनीताल-ऊधम सिंह नगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि अजीत डोभाल देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और देश की सुरक्षा व सामरिक हितों की रक्षा में उनका योगदान गौरव का विषय है।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि अजीत डोभाल उत्तराखंड की देवभूमि के भी गौरव हैं। उन्होंने अपने अनुभव, समर्पण और कार्यकुशलता से राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्व को लेकर अमर्यादित टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘शिवा इंटरप्राइजेज’ से पहाड़ की खुशबू बाजार तक, कविता बिष्ट की पहल बनी मिसाल

राष्ट्रीय सुरक्षा पर बयान देते समय मर्यादा जरूरी

अजय भट्ट ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके बयान राजनीतिक हताशा को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषयों पर टिप्पणी करते समय राजनीतिक मर्यादा, जिम्मेदारी और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन देश की सुरक्षा, संप्रभुता और सामरिक हितों के लिए काम करने वाले व्यक्तियों के योगदान का सम्मान किया जाना चाहिए। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत लोगों के प्रति भाषा की मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का दोहरा रंग, पहाड़ों में ठंड बढ़ी तो मैदानों को मिली गर्मी से राहत

बोले—राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का सम्मान देश के सम्मान से जुड़ा

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि राहुल गांधी को अपनी टिप्पणियों में गंभीरता और जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का सम्मान देश के सम्मान से जुड़ा विषय है और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े व्यक्तित्वों के प्रति अपमानजनक भाषा स्वीकार्य नहीं है।