उत्तराखण्ड सियासत

प्रदेश में एकमात्र कार्यकर्ता, जिन्हें दोबारा जिला महामंत्री की जिम्मेदारी मिली….

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने संगठन के युवा कार्यकर्ता कनिष्क ढिंगरा पर विश्वास जताते हुए उन्हें पुनः जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा है। पूरे प्रदेश में कनिष्क ढिंगरा एकमात्र ऐसे कार्यकर्ता हैं जिन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी दी गई है।

इस अवसर पर कनिष्क ढिंगरा ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें दोबारा यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर जो विश्वास जताया है, उसके अनुरूप वे पूरी निष्ठा और मेहनत से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने का मंच है। आने वाले समय में वे युवाओं को संगठन से जोड़ने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में रोड सेफ्टी कार्यशाला, एआई से हादसों की रोकथाम पर चर्चा….

कनिष्क ढिंगरा ने भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, भाजपा जिला महामंत्री और युवा मोर्चा प्रभारी रंजन बर्गली, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट सहित प्रदेश और जिला नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी मेहनत, समर्पण और ईमानदारी के साथ निभाते हुए युवाओं के बीच पार्टी को और मजबूत करने का कार्य किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पत्रकार महासंघ में नई सक्रियता, अशोक गुलाटी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त….