उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

पत्रकार महासंघ में नई सक्रियता, अशोक गुलाटी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त….

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर – वरिष्ठ पत्रकार Ashok Gulati को पत्रकार प्रेस महासंघ का उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नए दायित्व की घोषणा पर क्षेत्र के तमाम पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

उल्लेखनीय है कि अशोक गुलाटी ने हाल ही में अपने साथियों के साथ पत्रकार प्रेस परिषद से नाता तोड़ लिया था। उनके लंबे अनुभव और पत्रकारों के हितों के लिए किए जा रहे निरंतर कार्यों को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।

यह भी पढ़ें 👉  70 घरों में पहुंची नगर निगम की टीम, चार तरह के कचरे को अलग रखने की दी जानकारी

पत्रकार प्रेस महासंघ के नेशनल सेक्रेट्री Sarvendra Chauhan और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य Anand Vikram Singh की सहमति से केंद्रीय कार्यालय प्रभारी Jayant Datt ने देर रात अशोक गुलाटी के मनोनयन की घोषणा की।

इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पत्रकार Parmpal Sukhija, Jagdish Chandra, Urva Datt Bhatt, Narendra Rathore, Mahendra Popli, Mahendra Maurya सहित कई पत्रकारों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

यह भी पढ़ें 👉  पार्षद के घर नौकर की करतूत, परिवार को बेहोश कर सोने के आभूषण लेकर फरार

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी ने कहा कि वह प्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा और सक्रिय सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, ताकि पत्रकार हितों की रक्षा प्रभावी ढंग से की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के राइस मिलर्स की 7 प्रमुख मांगें, खाद्य मंत्री से जल्द समाधान की अपील...