उत्तराखण्ड ज़रा हटके जसपुर

जसपुर में अग्निशमन सेवा दिवस पर जागरूकता की अलख, रैली निकालकर दिया सुरक्षा संदेश

ख़बर शेयर करें -

जसपुर – अग्निशमन सेवा दिवस एवं भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर फायर स्टेशन जसपुर परिसर में एक गरिमामय एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व श्याम बहादुर थापा ने किया, जिसमें अग्निशमन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत कर्तव्य पथ पर शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। सभी उपस्थितजनों ने दो मिनट का मौन धारण कर वीर जवानों के बलिदान को नमन किया और पुष्प चक्र अर्पित किए। इसके पश्चात भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में विकास योजनाओं की पड़ताल, सीएम धामी बोले—लापरवाही बर्दाश्त नहीं….

इस अवसर पर श्याम बहादुर थापा ने 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक मनाए जाने वाले अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के तहत अग्नि सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की। उन्होंने फायर सर्विस के वाहनों को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया, जो लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगे।

अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के प्रथम दिवस पर, उनके निर्देशानुसार चालक संदीप असनावड़े के नेतृत्व में फायर स्टेशन की टीम ने जसपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में रैली निकाली। इस दौरान बैनर और पम्पलेट वितरित कर आम जनमानस को अग्नि सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपायों के बारे में जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में डिजिटल सर्वे का निरीक्षण, तकनीकी समस्याओं पर भी चर्चा….

फायर स्टेशन जसपुर द्वारा आगामी दिनों में क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों एवं इकाइयों में अग्नि सुरक्षा एवं निवारण से संबंधित जन-जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सुरक्षा का संदेश पहुंचाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क सुरक्षा को खतरा बना चालक, पुलिस ने तुरंत किया गिरफ्तार….

यह कार्यक्रम न केवल शहीदों के सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि समाज में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी साबित हुआ।