उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

नैनीताल में बारिश का कहर, कोहरे ने घटाई दृश्यता; प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – सरोवर नगरी नैनीताल में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। मौसम के बदले मिजाज से जहां ठंड में इजाफा हुआ है, वहीं घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए जनपद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसके बाद प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत को विश्व पटल पर सशक्त राष्ट्र बनाने में अटल जी का योगदान अविस्मरणीय: सीएम धामी, पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री को किया नमन

लगातार हो रही बारिश के कारण शहर की सड़कें भीगी हुई हैं, जबकि घने कोहरे ने सुबह और शाम के समय दृश्यता काफी कम कर दी है। ऐसे में वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से सफर करना पड़ रहा है। पर्वतीय मार्गों पर फिसलन बढ़ने से दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  कागजों में एक, सड़क पर दो कारें; एक ही नंबर-चेसिस ने उलझाया परिवहन विभाग

मौसम विभाग के अनुसार नैनीताल का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार वर्षा और ठंडी हवाओं के चलते लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है तथा दैनिक गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं।

प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने तथा विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। विशेष रूप से पर्वतीय मार्गों पर वाहन चलाते समय सतर्कता बरतने और मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सफाई अभियान के बीच अतिक्रमण पर गरजे महापौर, बोले- सार्वजनिक रास्ते खाली कराएं

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल अगले कुछ दिनों तक बारिश और कोहरे का सिलसिला जारी रह सकता है, जिससे लोगों को मौसम से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।