उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

भीमताल की महिलाओं ने रोशन की सफलता की मिसाल, REAP से मिला रोजगार का नया रास्ता

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘आत्मनिर्भर उत्तराखंड’ के संकल्प को जनपद नैनीताल में नई मजबूती मिल रही है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे के नेतृत्व में संचालित रीप (REAP) परियोजना ग्रामीण महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण और स्वरोजगार का प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है। परियोजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्थायी आजीविका से जोड़ने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ज्यूलिकोट में बड़ा हादसा टला, एसडीआरएफ और पुलिस ने बचाईं सात जिंदगियां

इसी कड़ी में विकासखंड भीमताल के ज्योलीकोट स्थित उड़ान सीएलएफ से जुड़ी श्रीमती गीता नेगी पिछले दो वर्षों से सफलतापूर्वक मोमबत्ती निर्माण इकाई का संचालन कर रही हैं। उनकी यह इकाई आज क्षेत्र की अनेक महिलाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता का उदाहरण बन चुकी है।

गीता नेगी और उनकी टीम द्वारा तैयार की जा रही सुगंधित (सेंटेड) कैंडल, डेकोरेटिव कैंडल, गिफ्ट कैंडल, पिंक कैंडल सहित विभिन्न आकर्षक डिज़ाइन की मोमबत्तियों की स्थानीय बाजार के साथ-साथ मेलों और प्रदर्शनियों में भी अच्छी मांग है। गुणवत्ता और आकर्षक डिज़ाइन के कारण इन उत्पादों की पहचान लगातार बढ़ रही है।

REAP परियोजना के तहत इस इकाई को ₹6 लाख की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई है। इस सहयोग से आधुनिक उपकरणों की खरीद, उत्पादन क्षमता में वृद्धि और अधिक महिलाओं को रोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस पर फायरिंग पड़ी भारी, गैंगरेप के तीनों आरोपी मुठभेड़ के बाद दबोचे गए

मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे के नेतृत्व में संचालित इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के स्थायी अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। राज्य सरकार की मंशा है कि अधिक से अधिक महिलाओं को “लखपति दीदी” अभियान से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  बंदियों को स्वरोजगार के लिए किया प्रशिक्षित, आरसेटी ने दिया दो वर्ष तक मार्गदर्शन का भरोसा

भीमताल की यह सफलता दर्शाती है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित REAP परियोजना न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति दे रही है, बल्कि महिला सशक्तिकरण और स्थानीय उद्यमिता को भी मजबूत आधार प्रदान कर रही है।