उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

आस्था के महासंगम का साक्षी बना कैंची धाम, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – विश्व प्रसिद्ध बाबा नीम करौली महाराज के पावन धाम कैंची धाम में स्थापना दिवस के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार सुबह से ही देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु बाबा के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए कैंची धाम पहुंचते रहे। पूरे क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए नैनीताल पुलिस, जिला प्रशासन और अन्य सहयोगी विभागों द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यात्रा मार्गों पर सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रकार के भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व सैनिक लीग का अभिनंदन समारोह, रामपाल सिंह और कैप्टन धामी का हुआ सम्मान

पुलिस प्रशासन द्वारा भवाली सैनिटोरियम, नैनीताल, भीमताल, गरमपानी और हल्द्वानी सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों से लगातार शटल बसों एवं वाहनों का संचालन किया जा रहा है। शटल सेवाओं के माध्यम से श्रद्धालुओं को व्यवस्थित ढंग से कैंची धाम तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे यातायात व्यवस्था भी सुचारू बनी हुई है।

प्रशासन के अनुसार प्रवेश और निकास व्यवस्था को संतुलित बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंधन किया गया है, जिसके चलते श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। पुलिस और स्वयंसेवक लगातार श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं और व्यवस्था बनाए रखने में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  माता पूर्णागिरि मंदिर से मुख्यमंत्री का संदेश— स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण बने जनआंदोलन

नैनीताल पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे कैंची धाम आने से पूर्व जारी ट्रैफिक प्लान और शटल सेवा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा प्रशासन का सहयोग करें, ताकि मेला एवं स्थापना दिवस समारोह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में योग दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप, अधिकारियों को जिम्मेदारी