उत्तराखण्ड खटीमा ज़रा हटके

खटीमा में मुख्यमंत्री ने यूपीएससी में सफल अभ्यर्थियों से की मुलाकात….

ख़बर शेयर करें -

खटीमा – मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में चयनित प्रदेश की तीन बेटियों से अपने निजी आवास नगला तराई, खटीमा में संवाद कर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन बेटियों ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम पुलिस ने वाहन सीज कर नशे में ड्राइविंग पर लगाया अंकुश….

मुख्यमंत्री ने शांभवी तिवारी (किच्छा), प्रिया चौहान (काशीपुर) और सौम्या गर्ब्याल (भीमताल) को पुस्तक, उपहार और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इन तीनों की उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और यह उनके समर्पण, अनुशासन और कठिन परिश्रम का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों से भी बातचीत कर उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान तेज करने की मांग….

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद की जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट को भी सम्मानित किया। उन्हें Indian Mountaineering Foundation द्वारा आयोजित माउंट चंद्रभागा-13 (6264 मीटर) और माउंट चंद्रभागा-14 (6074 मीटर) पर्वतारोहण अभियान में टीम लीडर के रूप में सफल नेतृत्व और आरोहण के लिए शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, एएसपी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, उपजिलाधिकारी तुषार सैनी और प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पत्रकार महासंघ में नई सक्रियता, अशोक गुलाटी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त….