उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

नैनीताल में ओलावृष्टि और तेज हवाओं से बढ़ी ठंड, मौसम सुहावना….

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – उत्तराखंड के नैनीताल समेत कई पहाड़ी क्षेत्रों में रविवार सुबह से हो रही तेज ओलावृष्टि और बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। ठंडी हवाओं और ओलों की वजह से तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम काफी सुहावना हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व सैनिक लीग का अभिनंदन समारोह, रामपाल सिंह और कैप्टन धामी का हुआ सम्मान

सरोवर नगरी नैनीताल के साथ-साथ भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल, खुर्पाताल, मुख्तेश्वर और रामगढ़ में देर रात से ही मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी थी। आसमान में घने बादल छाए रहे और तेज बिजली की गर्जना भी सुनाई देती रही। रविवार सुबह होते ही कई इलाकों में हवा के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई।

यह भी पढ़ें 👉  जल्दी बनेगा नावली से लोश्ज्ञानी मोटर मार्ग वन पर्यावरण से मिली विधिवत स्वीकृति - मंत्री राम कैड़ा

ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण ऊंचे पहाड़ी इलाकों में सफेद चादर जैसी स्थिति नजर आने लगी। मौसम में आए इस बदलाव से ठंड बढ़ गई, लेकिन फल और फूल की खेती के लिए यह मौसम नुकसानदायक साबित हो सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तेज हवा और ओले फसलों के लिए घातक होते हैं।

अचानक बदले मौसम के कारण कई जगह जनजीवन प्रभावित हुआ। हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई थी, जो अब सटीक साबित होती नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा मंडल अध्यक्ष को पीटने का आरोप, गिरफ्तारी की मांग पर थाने पहुंचे विधायक