उत्तराखण्ड काशीपुर ज़रा हटके

आईआईएम ने आयोजित की प्रेस कॉन्फ्रेंस पत्रकारों से की वार्ता…. 

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड का सबसे बड़ा स्टार्टअप इवेंट है उत्तिष्ठ…….

काशीपुर- काशीपुर में आईआईएम में चल रहे स्टार्टअप को बढ़ावा देने वाले उत्तिष्ठ नामक तीन दिवसीय फेस्टिवल के तीसरे और अंतिम दिन स्टार्टअप्स के द्वारा अपने कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा। यह जानकारी आईआईएम के प्रबंधन के द्वारा प्रेस कांफ्रेंस के जरिये दी गयी। काशीपुर में कुंडेश्वरी के पास एस्कॉर्ट फार्म स्थित आईआईएम संस्थान के प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित आईआईएम काशीपुर के डायरेक्टर कुलभूषण बलूनी, फीड इंचार्ज प्रोफेसर सफल बत्रा, प्रोफेसर विवेक रॉय, प्रोफेसर वैभव भमर्या समेत अन्य प्रबंधन के द्वारा दी गयी। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए आईआईएम के फीड इंचार्ज प्रोफेसर सफल बत्रा ने कहा कि उत्तिष्ठ उत्तराखंड का सबसे बड़ा स्टार्टअप इवेंट है क्योंकि एक ही छत के नीचे 100 से ज्यादा स्टार्टअप 20 से ज्यादा इन्वेस्टर्स और दस हजार से ज्यादा लोग प्रोडक्ट को देखने के लिए एकत्र होने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आसमान में शनि का जलवा, 4 अक्टूबर को 2026 में सबसे चमकीला नजर आएगा

 

इस दौरान 100 स्टॉल लगाए जाएंगे। इस इवेंट में पहाड़ से लेकर मैदान तक के सभी स्टार्टअप की प्रतिभाओं का संयोजन देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह इसका सातवां वर्जन है। अगले साल आठवे वर्जन के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना कैलेंडर बुक कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहाड़ के पलायन को रोकने के लिए भी हम काम कर रहे हैं जिसके तहत पहाड़ों के अंदर जाकर स्टार्टअप्स को विकसित करके और इन्वेस्टर्स के साथ साथ मिलकर 13 ज़िलों में 18 बूट कैम्प्स करके पहाड़ों में उद्यमशीलता की बातें बता रहे हैं और आईडिया को चुन चुन कर काशीपुर लाकर उन्हें ट्रेंड कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  जनजातीय संस्कृति के रंग में रंगा खटीमा, केंद्र ने एकलव्य विद्यालय के लिए खोला खजाना

उन्होंने कहा कि अगर यह एक-एक स्टार्टअप 100 से 500 लोगों को भी रोजगार देगा तो पहाड़ के पलायन को रोका जा सकता है।आपको बता दे कि  होने वाले मेले में 50 से ज्यादा प्रतिशत सहभागिता महिलाओं की होगी। नाबार्ड के द्वारा मेले में लाए जाने वाले 10 स्टॉल पर महिलाओं की ही सहभागिता रहेगी। इसके अलावा मेले में 30 से 40 स्टॉल ऐसे हैं जिसे महिलाएं रन कर रही हैं।