उत्तराखण्ड ज़रा हटके रामनगर

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया G20 सम्मिट के लिये सड़क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण…. 

ख़बर शेयर करें -

G20 सम्मिट के तहत होगा चीफ साइंस एडवाइजर्स राउंडटेबल (सीएसएआर) कॉन्फ्रेंस का आयोजन…. 

रामनगर- राज्य में प्रस्तावित G20 सम्मिट के मद्देनजर रामनगर में आयोजित तीन दिवसीय G20 सम्मिट की तैयारियों में प्रशासन जुट गया है। शनिवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने पंतनगर एयरपोर्ट से रामनगर तक सड़क मार्ग द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। आगामी 26 से 28 मार्च तक G20 सम्मिट के तहत चीफ साइंस एडवाइजर्स राउंडटेबल ( सीएसएआर) कॉन्फ्रेंस का आयोजन होना है जिसमें 75 विदेशी मेहमान और 25 भारतीय अतिथि पहुंचेंगे जिनके आवागमन से लेकर ठहरने की ए ग्रेड की व्यवस्था की जानी है। विदेशी डेलीगेट्स में G20 में शामिल देश यूनाइटेड स्टेट्स, जापान आदि के प्रतिनिधि सीएसआर कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं में भारी बारिश का अलर्ट, नदी-नालों के किनारे बसे लोगों पर विशेष नजर

 

शनिवार को दोपहर बाद कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और आईजी नीलेश आनंद भरणे ने पंतनगर एयरपोर्ट से लेकर रामनगर तक वाया टांडा लामाचौड़ होते हुए रामनगर तक सड़क मार्ग से वीवीआईपी मूवमेंट के लिए स्थलीय निरीक्षण किया जिसके पश्चात रामनगर में ताज, सीआरवीआर और नमहा और तरंगा रिजॉर्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को देशी- विदेशी डेलीगेट्स( प्रतिनिधियों) के लिए ए ग्रेड की व्यवस्था किए।

 

यह भी पढ़ें 👉  सीएम के सामने खुलकर बोले युवा, सवालों और विचारों से सजा ‘युवा मंथन’

जाने के निर्देश दिए। आपको बता दे की कुमाऊं कमिश्नर ने बताया कि विदेशी मेहमानों का डेलीगेट पंतनगर एयरपोर्ट से बाय रोड रामनगर पहुंचेगा जहां G20 सम्मिट में कॉन्फ्रेंस में प्रतिभाग किया जाएगा और यहां कल्चरल इवेंट का आयोजन भी होगा। इन सभी की तैयारियां किए जाने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रवाईखाल में पहाड़ी दरकने से हाहाकार, जरूरी सेवाओं के वाहन भी जाम में अटके