उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी- बढ़ती पार्किंग की समस्या को देखते हुए प्राध्किरण ने अपनाया सख्त रुख…..

ख़बर शेयर करें -

इन प्रिष्ठानो को नोटिस भेजने की तैयारी में है अब ज़िला विकास प्राधिकरण…..

हल्द्वानी-(अब्दुल मलिक) शहर में बढ़ती पार्किंग की समस्या को देखते हुए ज़िला विकास प्राध्किरण ने अब सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। जिन शोरूम और कॉम्पलैक्स में पार्किंग नहीं बनाई गई है, उन्हें नोटिस देने की तैयारी चल रही है। साथ ही व्यावसायिक निर्माण कर रहे लोगों से पार्किंग नहीं बनाने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की नई पहल: हर पंचायत में लगेगा “जनकल्याण कैम्प”, 23 विभाग एक मंच पर….

 

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि शहर में ऐसे कई बड़े कॉॅम्पलैक्स हैं जिन्होंने नक्शे में पार्किंग तो दिखाई है लेकिन धरातल पर पार्किंग की जगह दुकान बनाई हुई हैं।नियमों की अनदेखी करने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ अब सख्त रुख अख्तियार किया जा रहा है। जिन लोगों ने पार्किंग नहीं बनाई है, उन्हें नोटिस दिए जा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ग्रामीण विकास को पंख केंद्र ने 184 सड़कों के लिए 1700 करोड़ की स्वीकृति दी, किसानों और गांवों को सीधा लाभ….

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि नए व्यावसायिक भवनों का निर्माण कर रहे लोगों को भी हिदायत दी है कि वह बेसमेंट में दुकानें न बनाकर उन्हें पार्किंग बनाए ताकि लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी है कि अगर व्यावसायिक भवनों में पार्किंग का निर्माण नहीं किया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम ललित मोहन रयाल का संवेदनशील निर्णय स्व. धर्मशक्तू की अंतिम इच्छा का किया सम्मान, समाज में मिसाल कायम….