उत्तराखण्ड ज़रा हटके सियासत

राज्य में उद्योग स्थापना को मिलेगी रफ्तार, थर्ड पार्टी करेगी निरीक्षण….

ख़बर शेयर करें -

देहरादूनराज्य में उद्योगों की स्थापना प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया गया है। अब नारंगी और हरी श्रेणी के उद्योगों के स्थलीय निरीक्षण और सत्यापन का कार्य थर्ड पार्टी एजेंसियों के माध्यम से कराया जाएगा। इस संबंध में प्रस्ताव को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) की बोर्ड बैठक में मंजूरी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नगला में आबकारी विभाग का छापा, 500 एमएल के 42 पाउच शराब जब्त

नई व्यवस्था के तहत थर्ड पार्टी द्वारा निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के बाद उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) उद्योगों को अनुमति प्रदान करेगा। इससे उद्योग लगाने की प्रक्रिया में पारदर्शिता के साथ-साथ तेजी आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी योजनाएं पहुंचीं गांव तक, जनकल्याण शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकार बढ़ाए जाएं। अब क्षेत्रीय कार्यालय दस करोड़ रुपये तक की लागत वाले उद्योगों को स्थापना की अनुमति दे सकेंगे। इससे छोटे और मध्यम उद्योगों को बड़ी राहत मिलेगी और फाइलों के निस्तारण में लगने वाला समय कम होगा।

सरकार का मानना है कि इस निर्णय से राज्य में निवेश को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुद्रिका खुशी गुरुरानी को वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक से मिली मान्यता, खेल जगत में नई उपलब्धि