उत्तराखण्ड काशीपुर ज़रा हटके

अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान, अतिक्रमणकारियों पर चली प्रशासन की जेसीबी….

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(अब्दुल मलिक) काशीपुर में हाईकोर्ट के आदेश पर रतन सिनेमा रोड और तहसील रोड पर स्थानीय प्रशासन के द्वारा समय समय पर चलाये जा रहे अभियान को अतिक्रमणकारियों द्वारा लगाए जा रहे पलीते के मद्देनजर प्रशासन द्वारा बुधवार को एक बार पुनः अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही की गई। इस दौरान अतिक्रमणकारियों पर जेसीबी भी गरजी।

 

आज काशीपुर में उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह और नगर आयुक्त विवेक राय के संयुक्त नेतृत्व में नगर निगम, राजस्व प्रशासन की टीम ने तहसील रोड से महाराणा प्रताप चौक तथा और सिनेमा रोड पर सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान स्थानीय व्यापारियों के द्वारा प्रशासन के द्वारा चलाए गए अतिक्रमण अभियान का विरोध भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के आगमन से पहले पुलिस ने कसी कमर, वीआईपी सुरक्षा को लेकर ब्रीफिंग

 

प्रशासन के आगे व्यापारियों की एक भी नहीं चली । इस दौरान प्रशासन की टीम के द्वारा अस्थाई रूप से किए गए अतिक्रमण को जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए काशीपुर को उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में रतन सिनेमा रोड तथा तहसील रोड पर स्थानीय लोगों के द्वारा अस्थाई रूप से किए जा रहे अतिक्रमण के खिलाफ समय-समय पर प्रशासन के द्वारा अभियान चलाया जाता रहा है

 

यह भी पढ़ें 👉  गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल में 100 महिलाओं ने जाना रोजगार का रास्ता

लेकिन अतिक्रमणकारियों के द्वारा अतिक्रमण को पुनः स्थापित किया जाता है इसी क्रम में आज जेसीबी से अस्थाई रूप से किए गए अतिक्रमण को कठोर कार्यवाही करते हुए जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया है। वही सामान के जब्तीकरण की कार्यवाही भी की गई है और उन पर जुर्माना भी बढ़ाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का आक्रोश, ठुकराल समेत कई कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में