उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

होम स्टे संचालकों पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ने पर नोटिस और हजारों का अर्थदंड

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने नैनीताल नगर क्षेत्र में संचालित होम स्टे और गेस्ट हाउसों का सघन निरीक्षण अभियान चलाया। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तीन इकाइयों पर प्रति इकाई ₹10 हजार का अर्थदंड लगाया गया, जबकि एक गेस्ट हाउस को नोटिस जारी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर ठगी से बचने के गुर बताए, पुलिस ने नागरिकों को किया जागरूक

निरीक्षण के दौरान कुल छह होम स्टे एवं गेस्ट हाउस का सत्यापन किया गया। जांच में इन्जा गेस्ट हाउस में पर्यटन विभाग की नियमावली के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर उसे नोटिस जारी किया गया। वहीं जी.पी. गेस्ट हाउस, लेक थैरेपी होम स्टे तथा सूर्या हॉलिडे होम पर नियमों के उल्लंघन के चलते प्रति इकाई ₹10,000 का अर्थदंड अधिरोपित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जमरानी बांध परियोजना की समीक्षा में सख्ती, अनुपस्थित महाप्रबंधक पर भी जताई नाराजगी

संयुक्त टीम की जांच में ग्वान होम स्टे एवं एल्फिन गेस्ट हाउस सभी निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित पाए गए, जिनकी व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में संचालित सभी होम स्टे एवं गेस्ट हाउसों का नियमित रूप से भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्यटन विभाग की नियमावली का उल्लंघन करने वाली किसी भी इकाई के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संचालकों से सभी आवश्यक मानकों एवं नियमों का पालन सुनिश्चित करने की अपील भी की।

यह भी पढ़ें 👉  जंतर-मंतर छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा