उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

नशे की खेप लेकर निकला था 56 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस चेकिंग में पकड़ा गया

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशीले इंजेक्शनों के साथ एक 56 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 इंजेक्शन, दो पैकेट सीलबंद सिरिंज और तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण तथा काठगोदाम प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गोला बैराज क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त, कार्मिकों का विवरण नहीं देने पर कार्रवाई

पुलिस के अनुसार मंगलवार को गोला बैराज से पहले आलिजा फूड कॉर्नर के पास संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। पूछताछ और चेकिंग के दौरान उसके कब्जे से पांच Bupreorphine Hydrochloride IP Restigesic इंजेक्शन (2 एमएल) और पांच Avil Pheniramine Maleate Injection IP (10 एमएल) बरामद हुए। इसके अलावा 5 एमएल की सीलबंद सिरिंज के दो पैकेट और स्कूटी संख्या UK04AQ-2582 भी बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रमोद सैन (56) पुत्र स्व. राम निवास, निवासी गैस गोदाम रोड, द्वारिकापुरी फेज-3, कुसुमखेड़ा, थाना मुखानी, नैनीताल के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा-सुनंदा डोला की परिक्रमा में उमड़ी भीड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली काठगोदाम में एफआईआर संख्या 100/2026, धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा और व्यवस्था के साथ संपन्न हुआ नंदा-सुनंदा महोत्सव, पुलिस ने सभी को दिया धन्यवाद

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल प्रमोद सिंह और कांस्टेबल कारज सिंह शामिल रहे।