उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

घर-घर पहुंचेगा निर्वाचन विभाग, मतदाता सूची सुधार के लिए शुरू हुआ विशेष अभियान

देहरादून – उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत सोमवार, 8 जून से प्रदेशभर में मतदाताओं को गणना फार्म वितरित करने का कार्य शुरू किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सभी मतदाताओं से अभियान में सहयोग करने और बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

केशव नेगी गिरफ्तारी मामले में सक्रिय हुए सांसद अजय भट्ट, दिल्ली सरकार से की हस्तक्षेप की मांग

हल्द्वानी/नई दिल्ली – दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में उत्तराखंड निवासी केशव नेगी की गिरफ्तारी को लेकर पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री तथा नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली पुलिस आयुक्त से दूरभाष पर वार्ता कर मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके रामनगर

रामनगर पुलिस की संवेदनशील पहल, खोया हुआ 4 वर्षीय बच्चा सुरक्षित घर पहुंचा

रामनगर – रामनगर पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता के चलते काशीपुर बस स्टैंड पर भटक रहे एक चार वर्षीय मासूम को सकुशल उसके परिजनों से मिलाया गया। बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार 5 जून 2026 को कोतवाली रामनगर की चीता मोबाइल […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को आगे बढ़ाएं, पर्यावरण बचाने में दें योगदान: अजय भट्ट

हल्द्वानी – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रामपुर रोड स्थित सिटी पार्क, हल्द्वानी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री तथा नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद अजय भट्ट ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

सरमोली बना पर्यटन और महिला सशक्तीकरण का मॉडल, राज्यपाल ने की प्रशंसा

मुनस्यारी/नैनीताल – उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने अपने दो दिवसीय मुनस्यारी दौरे के दौरान शनिवार को प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में संचालित पर्यटन गतिविधियों का अवलोकन करते हुए स्थानीय विकास कार्यों और पर्यटन सुविधाओं […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

कालीचौड़ जंगल में चला गया था मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति, पुलिस ने सुरक्षित किया बरामद

हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए जंगल में भटक गए एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुमशुदा नंदा वल्लभ बेलवाल (38 वर्ष) पुत्र घनानंद बेलवाल निवासी पश्चिमी खेड़ा, गोलापार […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके भीमताल

पर्यटन नगरी की स्वच्छता को मिलेगी रफ्तार, मुख्यमंत्री ने रवाना किए कूड़ा वाहन

भीमताल/नैनीताल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए नगर पालिका परिषद को पांच नए कूड़ा वाहन सौंपे। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और नगर में स्वच्छता व्यवस्था को और […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

पर्यटन विकास पर मंथन, राज्यपाल ने सुनी होटल व बोट कारोबारियों की समस्याएं

नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने शुक्रवार को लोक भवन नैनीताल में होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन तथा बोट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक कर पर्यटन क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं, चुनौतियों और संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में राज्यपाल ने पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, अवस्थापना विकास तथा पर्यटकों को बेहतर […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

घोड़ाखाल शिविर के चौथे दिन ड्रिल, फायरिंग और ड्रोन प्रशिक्षण पर रहा फोकस

नैनीताल। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में 79 यूके बटालियन एनसीसी नैनीताल द्वारा आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन कैडेटों के लिए विभिन्न प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कैंप कमांडर कर्नल अभिजीत मेहता के निर्देशन में आयोजित गतिविधियों में कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर की शुरुआत शारीरिक प्रशिक्षण (पीटी), ड्रिल, फायरिंग अभ्यास […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

नाबार्ड की पहल, वित्तीय समावेशन और ग्रामीण विकास के लिए तैयार होगी नई कार्ययोजना

हल्द्वानी – राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) नैनीताल द्वारा शुक्रवार को रामपुर रोड स्थित एक होटल में “ग्राउंड लेवल क्रेडिट (जीएलसी) संवर्धन एवं प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र ऋण” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बैंकिंग क्षेत्र, कृषि, उद्यान, उद्योग एवं सहकारी संस्थाओं के अधिकारियों ने भाग लेते हुए ग्रामीण क्षेत्रों […]