उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

ज्योलीकोट में युवा दिवस पर जागरूकता की पाठशाला, छात्रों को बताए कानूनी अधिकार

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बुधवार को शहीद हीरा बल्लभ भट्ट राजकीय इंटर कॉलेज, ज्योलीकोट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों के साथ-साथ साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

शिविर का आयोजन उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के आदेश पर किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पारुल थपलियाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।

यह भी पढ़ें 👉  शिवरात्रि पर चार बड़े योगों का महासंयोग, हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय

प्रधानाचार्य कुंदन सिंह बुदियाल ने सचिव पारुल थपलियाल का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को युवा दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद सचिव ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहते हुए गलत संगत एवं नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहना चाहिए।

साइबर ठगी से बचाव के बताए तरीके

शिविर में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि अनजान लिंक, संदिग्ध वेबसाइट, फर्जी कॉल अथवा किसी भी तरह के लालच में आकर अपनी व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी साझा न करें। डिजिटल अरेस्ट जैसी साइबर ठगी के तरीकों के बारे में भी विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  व्यापारियों और अधिवक्ताओं की मांग—रामनगर में मिले पूर्णकालिक राज्य कर अधिकारी

साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्कता को सबसे महत्वपूर्ण हथियार बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूलों पर केंद्र का फोकस, शिक्षा सुविधाओं पर तीन साल में 2,201 करोड़ से अधिक खर्च

15100 और 1098 हेल्पलाइन की भी दी जानकारी

शिविर में विद्यार्थियों को निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा बच्चों की सहायता के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी भी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी कानूनी अथवा संकट की स्थिति में उचित माध्यम से सहायता प्राप्त की जा सकती है।

शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा एवं कानूनी अधिकारों से जुड़े विषयों में रुचि दिखाई। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।