हल्द्वानी – मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 100.52 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 11 अगस्त को चेकिंग अभियान चलाया।
पुलिस टीम ने आनंदपुर गैस गोदाम तिराहे से पंचायतघर की ओर करीब 60 मीटर आगे सड़क किनारे संदिग्ध रूप से जा रही मोटरसाइकिल संख्या UK04AS-2865 को रोककर तलाशी ली। चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक के कब्जे से 100.52 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विक्रम आर्या (29) पुत्र स्व. मोहन राम, निवासी आनंदपुर, थाना मुखानी, नैनीताल बताया। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
कोतवाली हल्द्वानी में आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 272/2026, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
इन पुलिसकर्मियों ने की कार्रवाई
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार, चौकी प्रभारी टीपी नगर, हेड कांस्टेबल कुन्दन कठायत (एसओजी), कांस्टेबल अनिल टम्टा तथा कांस्टेबल अशोक रावत (एसओजी) शामिल रहे।

