उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

लंबे इंतजार के बाद मिला मालिकाना हक, महिला ने कुमाऊं आयुक्त का जताया आभार

रुद्रपुर/किच्छा – वर्षों से लंबित भूमि रजिस्ट्री के मामले में कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत के हस्तक्षेप से एक महिला को आखिरकार न्याय मिल गया। करीब 14 वर्ष पहले खरीदे गए भूखंड की रजिस्ट्री न होने से परेशान महिला की शिकायत पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण का समाधान कराया। […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके भीमताल

जनता के द्वार पहुंचे मंत्री कैड़ा, अधिकारियों को लगाई समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी

भीमताल – भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को ओखलकांडा ब्लॉक के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों की प्रगति का भी जायजा लिया तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके पौड़ी

फर्जी दस्तावेजों के सहारे मिली सरकारी नौकरी, विभाग की बड़ी कार्रवाई

देहरादून/पौड़ी – उत्तराखंड के उच्च शिक्षा विभाग ने फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी प्राप्त करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, बिथ्याणी (पौड़ी गढ़वाल) में तैनात इतिहास विषय के सहायक प्रोफेसर डॉ. उमेश त्यागी को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

कलसिया पुल के आसपास अतिक्रमण ध्वस्त, निर्माण कार्य में तेजी लाने की तैयारी

हल्द्वानी – काठगोदाम स्थित कलसिया पुल के आसपास किए गए अतिक्रमणों को हटाने के लिए सोमवार को प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में जेसीबी मशीनों की सहायता से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हरिद्वार

हरिद्वार में गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त, महिला की जान गई, 25 घायल

हरिद्वार – हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में राजस्थान की एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 25 अन्य यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के दौरान सामने से आ […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

दो दिवसीय दौरे पर 12-13 जून को देहरादून पहुंचेंगी राष्ट्रपति, IMA परेड में होंगीं मुख्य अतिथि

देहरादून – भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में 13 जून को आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के तहत 12 जून को देहरादून पहुंचेंगी और 13 जून को सुबह 7:30 बजे आईएमए में आयोजित 158वें रेगुलर कोर्स एवं 141वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके पन्तनगर

राज्यपाल के पंतनगर आगमन पर प्रशासनिक अधिकारियों ने किया स्वागत

रुद्रपुर/पंतनगर – उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह रविवार को दिल्ली से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचने पर जिला प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। राज्यपाल के पंतनगर आगमन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति एवं मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने उनका औपचारिक स्वागत किया। इस दौरान […]

उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

बनभूलपुरा से स्मैक तस्कर और लालकुआं से शराब तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी/लालकुआं – जनपद में नशे के कारोबार और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नैनीताल पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर और एक कच्ची शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्मैक और कच्ची शराब […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके भीमताल

क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा, जनसमस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

भीमताल/ओखलकांडा – भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक अंतर्गत ईलाइजर से गरगड़ी-कालाआगर मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शिलान्यास कर किया। करीब 78 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य से क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी। बताया गया कि ईलाइजर-गरगड़ी-कालाआगर […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

मुख्यमंत्री ने छात्रावास की बालिकाओं संग सुना प्रधानमंत्री का 134वां संस्करण, छात्राओं से किया संवाद

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास की छात्राओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण को सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करने वाला एक […]