उत्तराखण्ड क्राइम रुद्रपुर

दहेज प्रताड़ना के आरोपों के बीच नवविवाहिता की मौत,जांच कर रही पुलिस

रुद्रपुर – ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में मायके आई एक 24 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद मामले की जांच शुरू कर […]

उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार में पुलिस को मिली सफलता

हल्द्वानी – जनपद में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत नैनीताल पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। बनभूलपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 9.09 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

लोक भवन में मनाया गया तेलंगाना स्थापना दिवस, राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

नैनीताल – लोक भवन, नैनीताल में मंगलवार को तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में अध्ययनरत तेलंगाना के विद्यार्थियों से संवाद किया और राज्य स्थापना दिवस की […]

उत्तराखण्ड खेल हल्द्वानी

हल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम में गूंजा खेलों का उत्साह, मुए थाई चैंपियनशिप शुरू

हल्द्वानी – गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को नेशनल यूथ मुए थाई चैंपियनशिप-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया। 1 जून से 4 जून तक आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के 26 राज्यों एवं 5 केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 900 […]

उत्तराखण्ड कालाढूंगी क्राइम

कालाढूंगी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चंद घंटों में मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा

कालाढूंगी – मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए कालाढूंगी पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद कर ली है। पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की वारदात का पर्दाफाश होने के साथ ही आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनेगा गौलापार, भूमि निरीक्षण पर बोलीं रेखा आर्या

हल्द्वानी – उत्तराखंड में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय परियोजना को लेकर एक महत्वपूर्ण पड़ाव पूरा होने के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या मंगलवार को पहली बार गौलापार स्थित विश्वविद्यालय की भूमि पर पहुंचीं। वन विभाग से भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्होंने स्थल का निरीक्षण किया और वहां की मिट्टी को माथे से […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

वीकेंड ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, प्रमुख स्थलों पर बढ़ाई निगरानी

नैनीताल – वीकेंड पर पर्यटन स्थलों में बढ़ने वाली पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए नैनीताल पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल, कैंची धाम और भीमताल क्षेत्र में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए। पुलिस द्वारा प्रमुख पर्यटन स्थलों, […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

लंबे इंतजार के बाद मिला मालिकाना हक, महिला ने कुमाऊं आयुक्त का जताया आभार

रुद्रपुर/किच्छा – वर्षों से लंबित भूमि रजिस्ट्री के मामले में कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत के हस्तक्षेप से एक महिला को आखिरकार न्याय मिल गया। करीब 14 वर्ष पहले खरीदे गए भूखंड की रजिस्ट्री न होने से परेशान महिला की शिकायत पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण का समाधान कराया। […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके भीमताल

जनता के द्वार पहुंचे मंत्री कैड़ा, अधिकारियों को लगाई समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी

भीमताल – भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को ओखलकांडा ब्लॉक के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों की प्रगति का भी जायजा लिया तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके पौड़ी

फर्जी दस्तावेजों के सहारे मिली सरकारी नौकरी, विभाग की बड़ी कार्रवाई

देहरादून/पौड़ी – उत्तराखंड के उच्च शिक्षा विभाग ने फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी प्राप्त करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, बिथ्याणी (पौड़ी गढ़वाल) में तैनात इतिहास विषय के सहायक प्रोफेसर डॉ. उमेश त्यागी को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह […]