उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

मतीन सिद्दीकी का रुद्रपुर में स्वागत, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मतीन सिद्दीकी के पहली बार रुद्रपुर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया और पार्टी संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मतीन सिद्दीकी ने पार्टी की मौजूदा कार्यकारिणी को भंग करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन को लेकर नए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही उत्तराखंड में पार्टी की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। नई कार्यकारिणी में संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  148 दिन से जारी ‘आरक्षण हमारा अधिकार’ आंदोलन, सुब्रत विश्वास 24 घंटे से धरने पर

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मतीन सिद्दीकी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर पर बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस मौके पर अरविंद यादव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन के विस्तार के लिए काम करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  उपचार के दौरान आरक्षी प्रकाश नैनवाल का निधन, पुलिस लाइन में दी भावभीनी श्रद्धांजलि

कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ काम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  औचक निरीक्षण में खुलीं नगर पालिका की व्यवस्थाओं की परतें, मंडलायुक्त नाराज