उत्तराखण्ड ज़रा हटके पन्तनगर

120वें किसान मेले का आगाज, छह अक्टूबर तक कृषि तकनीक और उत्पादों की प्रदर्शनी

ख़बर शेयर करें -

पंतनगर – गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार को 120वें किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। छह अक्टूबर तक चलने वाले मेले का उद्घाटन उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह और कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  विवाहिता आत्महत्या प्रकरण में पुलिस का खुलासा, मोबाइल समेत मुख्य आरोपी गिरफ्तार

कुलपति डॉ. शिवेंद्र कश्यप ने बताया कि मेले का उद्घाटन समारोह विश्वविद्यालय के गांधी हॉल में आयोजित किया गया। उद्घाटन के बाद राज्यपाल और अन्य अतिथियों ने मेला परिसर का भ्रमण कर विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर कैंची धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, यातायात संभालने में जुटी नैनीताल पुलिस

इस दौरान राज्यपाल और कृषि मंत्री ने किसानों से संवाद भी किया। मेले में कृषि से जुड़ी तकनीक, उत्पादों और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी किसानों को दी जा रही है। छह अक्टूबर तक चलने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने की उम्मीद है।