उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कैंची धाम में किए बाबा नीब करौरी के दर्शन, भारी सुरक्षा के बीच पूजा-अर्चना संपन्न….

नैनीताल – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज नैनीताल जनपद स्थित कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राष्ट्रपति ने पूरे मंदिर परिसर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। सुरक्षा कारणों के चलते कैंची धाम में कुछ समय के लिए श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद रखा गया था। राष्ट्रपति के […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

रुद्रपुर में टुबड़ी पूजा की तैयारियां तेज़ महापौर ने घाटों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश….

रुद्रपुर – पंजाबी समाज के प्रमुख धार्मिक पर्व टुबड़ी पूजा और गंगा स्नान महापर्व की तैयारियों को लेकर नगर निगम पूरी तरह सक्रिय हो गया है। महापौर विकास शर्मा ने नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे के साथ कल्याणी नदी और फुलसुंगी क्षेत्र के घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

राष्ट्रपति के नैनीताल आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, एसएसपी ने मैदान में उतरकर जाँची तैयारियाँ….

हल्द्वानी/नैनीताल – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के नैनीताल जनपद भ्रमण को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूर्ण सतर्कता में है। सुरक्षा की दृष्टि से जिले भर में व्यापक पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने आज शहर के विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों का आकस्मिक निरीक्षण किया और […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

उत्तराखंड विधानसभा का रजत जयंती सत्र: राष्ट्रपति का संबोधन, विकास और सुशासन की दिशा में बढ़ते कदमों की सराहना….

देहरादून – राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की 25 वर्ष की विकास यात्रा अद्भुत उपलब्धियों से भरी रही है। उन्होंने सभी पूर्व और वर्तमान विधायकों तथा राज्यवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह राज्य श्रद्धेय अटल […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

देहरादून में ऐतिहासिक पल: राष्ट्रपति मुर्मू आज सुबह 11 बजे संबोधित करेंगी उत्तराखंड विधानसभा….

देहरादून – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन यानी आज वे सुबह 11 बजे राज्य विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति के इस ऐतिहासिक संबोधन के साथ उत्तराखंड की नई विकास यात्रा को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

कैंची धाम में 4 नवंबर को सुबह नहीं होंगे दर्शन, राष्ट्रपति के आगमन पर प्रशासन ने की विशेष अपील….

नैनीताल – भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगामी कैंची धाम आगमन को लेकर प्रशासन और मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से विशेष अपील की है। सुरक्षा और सुविधा की दृष्टि से 4 नवंबर 2025 (मंगलवार) को सुबह के समय मंदिर के दर्शन अस्थायी रूप से स्थगित रहेंगे। मंदिर प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, श्रद्धालु […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

विधानसभा के विशेष सत्र में बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू “विकास और पर्यावरण के संतुलन से बनेगा सशक्त उत्तराखंड”….

देहरादून – राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र का शुभारंभ सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ऐतिहासिक संबोधन से हुआ। यह राज्य विधानसभा के इतिहास का दूसरा अवसर था जब देश के राष्ट्रपति ने सदन को संबोधित किया। इससे पहले वर्ष 2015 में तत्कालीन राष्ट्रपति स्वर्गीय प्रणव मुखर्जी […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके लालकुआं

लालकुआं में रजत जयंती समारोह का भव्य आगाज़ महिला दुग्ध उत्पादकों की उमंग और लोकसंस्कृति के रंगों से गूंजा दूध संघ प्रांगण….

लालकुआं – उत्तराखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा आयोजित नौ दिवसीय रजत जयंती समारोह का शुक्रवार को लालकुआं स्थित दूध संघ मुख्यालय में भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का पहला दिन पूरी तरह महिला सशक्तिकरण, लोकसंस्कृति और सामाजिक सेवा को समर्पित रहा। समारोह का शुभारंभ […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का ऐलान  प्रदेश में 287 डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने को तैयार….

देहरादून – प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जानकारी दी कि राज्य में प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के तहत 287 चिकित्साधिकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शीघ्र […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके

इगास पर्व पर सीएम धामी ने रुद्रप्रयाग में बांटा संवेदना का संदेश पुनर्निर्माण कार्यों की ली समीक्षा….

रुद्रप्रयाग – पारंपरिक पर्व इगास के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रुद्रप्रयाग का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हाल ही में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनके बीच समय बिताया। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर आपदा पीड़ित भावुक हो उठे। सीएम धामी ने उनके साथ संवाद […]