उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

राष्ट्रपति के नैनीताल आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, एसएसपी ने मैदान में उतरकर जाँची तैयारियाँ….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी/नैनीताल – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के नैनीताल जनपद भ्रमण को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूर्ण सतर्कता में है। सुरक्षा की दृष्टि से जिले भर में व्यापक पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने आज शहर के विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों का आकस्मिक निरीक्षण किया और वीवीआईपी ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन किया।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी स्वयं भोजन पैकेट लेकर ड्यूटी स्थलों पर पहुंचे और ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों के बीच भोजन वितरण किया। उन्होंने जवानों की सतर्कता, अनुशासन और निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि हर पुलिसकर्मी का समर्पण ही सुरक्षा व्यवस्था की असली ताकत है। उन्होंने कर्मियों को गर्मजोशी से प्रोत्साहित किया और कहा कि वीवीआईपी ड्यूटी में प्रत्येक पुलिसकर्मी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद की रैंकिंग सुधारने पर जोर, सीडीओ ने विभागीय अधिकारियों को चेताया

एसएसपी को अचानक अपने बीच देखकर जवानों के चेहरों पर खुशी और गर्व झलक उठा।

उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं, समस्याओं और सुझावों को जाना। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक ड्यूटी स्थल पर पुलिस कर्मियों को समय पर भोजन और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के पाली में दर्दनाक हादसा, दो की मौत और तीन घायल

निरीक्षण के दौरान एसएसपी नैनीताल ने शहर के मुख्य बाजारों, नैनीताल बैंक तिराहा, नरीमन तिराहा, तिकोनिया चौराहा, बीरशिवा तिराहा और आर्मी हेलीपैड जैसे संवेदनशील बिंदुओं का दौरा किया। उन्होंने फोर्स को उच्च स्तर की सतर्कता और संयम के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और नैनीताल पुलिस हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

यह भी पढ़ें 👉  पवन सैनी ने बच्चों के बीच मनाया जन्मदिन, नवरात्रि पर सेवा और स्नेह का आयोजन

एसएसपी के इस मानवीय पहल और नेतृत्व शैली ने जवानों में नई ऊर्जा और जिम्मेदारी का भाव भर दिया। पुलिस कर्मियों ने भी भरोसा दिलाया कि वे पूर्ण निष्ठा, सजगता और समर्पण के साथ ड्यूटी निभाएंगे, ताकि वीवीआईपी दौरा निर्विघ्न संपन्न हो सके।