उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

कैंची धाम में 4 नवंबर को सुबह नहीं होंगे दर्शन, राष्ट्रपति के आगमन पर प्रशासन ने की विशेष अपील….

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगामी कैंची धाम आगमन को लेकर प्रशासन और मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से विशेष अपील की है। सुरक्षा और सुविधा की दृष्टि से 4 नवंबर 2025 (मंगलवार) को सुबह के समय मंदिर के दर्शन अस्थायी रूप से स्थगित रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर नैनीताल पुलिस का विशेष ट्रैफिक प्लान, स्टीकर और शटल सेवा से संभालेंगे यातायात

मंदिर प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, श्रद्धालु दोपहर 12:00 बजे के बाद ही कैंची धाम में प्रवेश और दर्शन कर सकेंगे।

मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप शाह ने बताया कि राष्ट्रपति महोदया के दौरे के दौरान सुरक्षा एजेंसियों द्वारा विस्तृत व्यवस्था की जा रही है, ताकि दर्शनार्थियों और आगंतुकों की सुविधा बनी रहे।

अपील

यह भी पढ़ें 👉  सरस मेले में देशभर के स्वयं सहायता समूह दिखाएंगे हुनर, 250 स्टाल होंगे आकर्षण का केंद्र

सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे मंदिर समिति, पुलिस प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों का सहयोग करें तथा निर्धारित समय के बाद ही दर्शन हेतु पधारें।