उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने डग्गामारी के खिलाफ खोला मोर्चा; आरटीओ और पुलिस को सौंपा ज्ञापन…….

हल्द्वानी– रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा, कुमाऊं क्षेत्र के तत्वावधान में मंगलवार को रोडवेज के विभिन्न संगठनों ने अवैध डग्गामारी और अनियंत्रित वाहन संचालन के खिलाफ आवाज बुलंद की। इस दौरान संयुक्त परिषद, रोडवेज कर्मचारी यूनियन, एम्पलाइज यूनियन, भारतीय मजदूर संघ और एससी-एसटी श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने एकजुट होकर संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) […]

उत्तराखण्ड खेल हल्द्वानी

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, नैनीताल द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन…….

हल्द्वानी- अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, नैनीताल (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) एवं खेलो इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम, हल्द्वानी में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी आयु वर्ग की महिलाओं एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत 100 मीटर, […]

उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

हल्द्वानी: महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म के प्रयास में टैक्सी चालक गिरफ्तार….

हल्द्वानी/नैनीताल – उत्तराखंड के नैनीताल घूमने आई एक युवती के साथ टैक्सी चालक द्वारा की गई शर्मनाक वारदात के 10 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 39 वर्षीय दीपक बोरा, हल्द्वानी के मुखानी का रहने वाला है। घटना की जानकारी तल्लीताल थाना में दी गई। शिकायत में युवती ने […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

खुदी सड़कों से लोगों को राहत दिलाने के निर्देश, महापौर ने की समीक्षा बैठक….

हल्द्वानी-काठगोदाम – नगर निगम सभागार में महापौर Gajraj Singh Bisht की अध्यक्षता में यूयूएसडीए द्वारा स्वीकृत सड़क, पेयजल और सीवर पाइपलाइन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के विभिन्न वार्डों में चल रहे विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों […]

उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

सुशीला तिवारी अस्पताल में तीन सालों में 6084 लोगों की मौत कैसे : नीरज तिवारी

हल्द्वानी- कुमाऊँ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सुशीला तिवारी अस्पताल में पिछले तीन वर्षों के दौरान 6084 मरीजों की मौत का गंभीर मामला सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चिंता जताई जा रही है। इस संबंध में संयुक्त बयान जारी करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता नीरज तिवारी और कुलदीप तड़ियाल ने कहा कि […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

जाम की समस्या से राहत के लिए उंचापुल में अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई….

हल्द्वानी – शहर के उंचापुल क्षेत्र में लंबे समय से बनी जाम और अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया। सिंचाई नहर की भूमि पर बने दो बड़े अवैध भवनों को ध्वस्त कर कब्जा हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई। सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेई और […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

आदमखोर बाघ की तस्दीक के लिए सैंपल जांच को देहरादून भेजे….

हल्द्वानी – पनियाली के जंगल से ट्रैंकुलाइज किए गए बाघ को वन विभाग ने ढेला रेस्क्यू सेंटर भेज दिया है। साथ ही बाघ के आदमखोर होने की पुष्टि के लिए उसके बाल और खून के नमूने जांच के लिए देहरादून स्थित प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जानकारी के अनुसार, पनियाली क्षेत्र में दो महिलाओं की मौत […]

उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

होली के दिन सड़क हादसा: बोलेरो की टक्कर से किसान की मौत…….

हल्द्वानी-  होली के दिन गौलापार क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे ने त्योहार की खुशियां मातम में बदल दीं। तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका बंटाईदार घायल हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर […]

उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

होली के हुड़दंग में बढ़े झगड़े, अस्पतालों की इमरजेंसी में 500 घायल…….

हल्द्वानी-  होली के दिन हुड़दंग और मारपीट की घटनाओं के चलते शहर के अस्पतालों की इमरजेंसी में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुशीला तिवारी अस्पताल और बेस अस्पताल में करीब 500 लोग चोटिल हालत में इलाज के लिए पहुंचे। इनमें अधिकांश मामले नशे में मारपीट और झगड़े के रहे। चार मार्च को सुशीला तिवारी […]

उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

होली की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार बोलेरो ने ली किसान की जान….

हल्द्वानी – होली के दिन खुशियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी। गौलापार क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उसका बंटाईदार घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, देवला तल्ला निवासी किसान […]