उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

आदमखोर बाघ की तस्दीक के लिए सैंपल जांच को देहरादून भेजे….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानीपनियाली के जंगल से ट्रैंकुलाइज किए गए बाघ को वन विभाग ने ढेला रेस्क्यू सेंटर भेज दिया है। साथ ही बाघ के आदमखोर होने की पुष्टि के लिए उसके बाल और खून के नमूने जांच के लिए देहरादून स्थित प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी, सुरमाने बैंड-मल्ला गहना मार्ग का होगा कायाकल्प

जानकारी के अनुसार, पनियाली क्षेत्र में दो महिलाओं की मौत के बाद वन विभाग ने इलाके में सर्च अभियान चलाया था। इसी दौरान मंगलवार रात टीम ने बाघ को ट्रैंकुलाइज कर पकड़ लिया। इसके बाद बाघ को सुरक्षित तरीके से रामनगर स्थित ढेला रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा, गुरु वंदना के साथ बनेगा शुभ ज्योतिषीय संयोग

वन विभाग ने पकड़े गए बाघ के बाल और खून के नमूने लिए हैं। साथ ही जिन महिलाओं की मौत हुई थी, उनके नमूनों को भी जांच के लिए देहरादून की प्रयोगशाला में भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि महिलाओं पर हमला करने वाला यही बाघ था या कोई अन्य वन्यजीव।