उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

होली की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार बोलेरो ने ली किसान की जान….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – होली के दिन खुशियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी। गौलापार क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उसका बंटाईदार घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में नशा मुक्त समाज की पहल, पुलिस ने कैंपस में चलाया अभियान….

जानकारी के अनुसार, देवला तल्ला निवासी किसान शोबन सिंह रावत (54) होली के दिन अपने बंटाईदार के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान गौलापार क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि किसान शोबन सिंह रावत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार बंटाईदार घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में फिर चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, सड़क से हटाया कब्जा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही पुलिस ने बोलेरो और बाइक दोनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

होली के त्योहार पर हुए इस हादसे से मृतक के परिवार में मातम छा गया है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के खेल प्रशिक्षकों ने ध्रुव रौतेला का जताया आभार….