Blog

उत्तराखण्ड काशीपुर ज़रा हटके

पुलिस कार्रवाई के बाद भी कांग्रेस आक्रामक, सुखवंत केस में बड़े अफसरों पर सवाल….

काशीपुर – किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण में पंतनगर पुलिस के अंतर्गत कोतवाली आईटीआई प्रभारी समेत दो पुलिस कर्मियों के निलंबन और पैगा पुलिस चौकी के पूरे स्टाफ को लाइन हाजिर किए जाने के बावजूद कांग्रेस पार्टी सरकार और पुलिस प्रशासन से संतुष्ट नजर नहीं आ रही है। कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

न्याय की मांग पर महिला कांग्रेस का आक्रोश, पुलिस कार्रवाई से बढ़ा विवाद….

देहरादून – उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने महिला सम्मान से जुड़े एक गंभीर मामले में कार्रवाई न होने पर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में बुधवार को देहरादून स्थित कोतवाली डालनवाला में न्याय की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन महिला […]

उत्तराखण्ड कालाढूंगी ज़रा हटके

कालाढूंगी में मिला गुमशुदा, पीरूमदारा परिवार की आंखें हुईं नम….

कालाढूंगी – तीन दशकों से गुमशुदा मानसिक रूप से कमजोर रामबहादुर आखिरकार सकुशल मिल गए। कालाढूंगी में भटकते हुए मिले रामबहादुर को उनके छोटे भाई खीम सिंह ने पहचान लिया और परिवार से मिलवाकर घर पीरूमदारा ले गए। करीब 30 साल बाद दोनों भाइयों का मिलन भावुक कर देने वाला रहा। पीरूमदारा निवासी रामबहादुर लगभग […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

लोकधुनों से सजा उत्तरायणी मेला, पारंपरिक गीतों पर थिरका जनसैलाब….

हल्द्वानी – हीरानगर स्थित पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में आयोजित उत्तरायणी कौतिक पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मेले के छठे दिन सोमवार को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में लोकगीतों, संगीत और कविताओं की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। लोकगायक बलवीर सिंह राणा ने “चूड़ी त्यार हाथ मा खनकनी” […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके

उत्तराखंड में भूकंप के झटके, बागेश्वर रहा केंद्र, कई जिलों में महसूस हुआ असर….

उत्तराखंड में मंगलवार सुबह भूकंप के हल्के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। सुबह करीब 7:25 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र बागेश्वर जनपद रहा, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घबराकर […]

उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

आशा की लापरवाही से फैला भ्रम, सुशीला तिवारी अस्पताल में बच्चा बदलने का आरोप…..

हल्द्वानी– सुशीला तिवारी अस्पताल में शनिवार देर रात एक प्रसूता के परिजनों ने बच्चा बदलने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मामला एक आशा कार्यकर्ता द्वारा दी गई कथित गलत सूचना से जुड़ा बताया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि प्रसूता ने लड़के को जन्म दिया था, लेकिन उन्हें लड़की सौंप दी […]

उत्तराखण्ड काशीपुर क्राइम

वायरल वीडियो के बाद पुलिस पर गिरी गाज: किसान आत्महत्या केस में दो अधिकारी निलंबित, 10 जवान लाइन हाजिर…….

काशीपुर- काशीपुर किसान आत्महत्या मामले में मृतक वायरल वीडियो में गंभीर आरोप लगने के बाद एसएसपी मणिकांत मिश्रा की सख्त कार्यवाही सामने आई है। लापरवाही पर थाना आईटीआई प्रभारी और उपनिरीक्षक को निलंबित किया है जबकि रिपोर्टिंग पुलिस चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर की गई है। आपको बताते चलें कि हल्द्वानी के काठगोदाम […]

उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

न्याय न मिलने से टूटे किसान सुखवंत, जिंदगी से हारकर की आत्महत्या…….

हल्द्वानी- हल्द्वानी में काशीपुर का किसान सुखवंत सिंह का दुखद अंत हुआ। परिजनों के अनुसार जमीन खरीद में हुए धोखे के बाद सुखवंत ने न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खाई और सब जगह से निराशा मिलने पर उसने अंतत: अपना जीवन समाप्त कर लिया। सुखवंत के पिता तेजा सिंह किसान हैं और खेती से […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

नैनीताल: गुलदार ने 35 वर्षीय महिला को मार डाला, ग्रामीणों में हड़कंप

नैनीताल – नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक में गुलदार द्वारा एक महिला की हत्या ने पूरे इलाके में चिंता और आक्रोश दोनों पैदा कर दिए हैं। खुटियानाला निवासी 35 वर्षीय गंगा देवी को गुलदार ने मौत के घाट उतार दिया। यह अल्प समय में तीसरी घातक घटना है, जिससे स्थानीय ग्रामीण भय और असुरक्षा महसूस […]

उत्तराखण्ड ज़रा हटके

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश से सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की समस्याओं पर चर्चा….

हल्द्वानी – ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन, नैनीताल के शिष्टमंडल ने हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश से भेंट कर सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। शिष्टमंडल ने बताया कि सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और उनकी रोज़ी-रोटी प्रभावित हो रही है। उन्होंने मानदेय […]