उत्तराखण्ड ज़रा हटके

उत्तराखंड में भूकंप के झटके, बागेश्वर रहा केंद्र, कई जिलों में महसूस हुआ असर….

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मंगलवार सुबह भूकंप के हल्के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। सुबह करीब 7:25 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र बागेश्वर जनपद रहा, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  ‘लखपति दीदी’ अब बनेंगी ‘करोड़पति दीदी’, रामनगर में सरस मेले का आगाज; महिला समूहों के उत्पादों की जमकर सराहना

भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। ठंड के बावजूद कई स्थानों पर लोग ऑफ्टर शॉक के डर से खुले स्थानों पर नजर आए। बागेश्वर के साथ-साथ उत्तरकाशी, ऋषिकेश और हरिद्वार में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। बागेश्वर से लगभग 174 किलोमीटर दूर ऋषिकेश और 183 किलोमीटर दूर हरिद्वार तक धरती के कंपन का असर देखा गया।

यह भी पढ़ें 👉  गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल में 100 महिलाओं ने जाना रोजगार का रास्ता

भूकंप की सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। संबंधित जिलों से स्थिति की जानकारी ली गई। राहत की बात यह रही कि किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।