उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

आंगनबाड़ी केंद्र में महालक्ष्मी किट बांटी, बच्चों की शिक्षा और पोषण पर दिया जोर

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने वार्ड नंबर-2 स्थित विवेक नगर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत भूषण चुघ ने कहा कि सरकारी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को बेहतर शिक्षा एवं पोषण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं, जैसे मिड-डे मील और महालक्ष्मी किट योजना का लाभ बच्चों एवं महिलाओं तक प्रभावी रूप से पहुंच रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  न्यायपालिका ने निभाई पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी, न्यायालय परिसरों में रोपे पौधे

उन्होंने कहा कि समाज का प्रत्येक बच्चा शिक्षित हो और जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे, यही सरकार का लक्ष्य है। शिक्षित और सशक्त युवा ही अपने परिवार, शहर और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।

भारत भूषण चुघ ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच और जनहितकारी नीतियों के कारण प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल से मिले अकादमी महानिदेशक, प्रशिक्षण गतिविधियों की दी जानकारी

उन्होंने महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य की सराहना करते हुए कहा कि वे गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण को लेकर निरंतर प्रयासरत हैं। उनके प्रयासों से संचालित पौष्टिक आहार योजना का लाभ हजारों महिलाओं तक पहुंच रहा है, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मजबूती मिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की धरती पर जवानों का सम्मान, राज्यपाल ने की वीरता की सराहना

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का सदैव प्रयास रहा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। सरकार घर-घर पहुंचकर लोगों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रोनोति विश्वास, सहायिका चंपा सरकार सहित लाभार्थी निशा, रचना, दीक्षा, शालिनी एवं अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।