उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

स्कूल में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले बच्चे की मौत….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – फतेहपुर क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढ़ाई के दौरान 12 वर्षीय छात्र की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इस घटना से स्कूल परिसर और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार छात्र कक्षा सात में पढ़ता था और पिछले कुछ दिनों से उसे चक्कर आने की शिकायत थी। बुधवार को वह स्कूल गया, जहां कक्षा में पढ़ाई के दौरान अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ा। साथी छात्रों के शोर मचाने पर स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंचा और तुरंत परिजनों को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों पर रहेगी विशेष नजर, रोजाना देनी होगी रिपोर्ट

परिजन बच्चे को लेकर पहले एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने प्रशासन से अनुरोध कर पोस्टमार्टम न कराने की अनुमति ली, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।

घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है और वह बेटे के शव से लिपटकर उसे उठाने की कोशिश करती रही। यह दृश्य देख वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। इस घटना ने एक बार फिर बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता को सामने ला दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  दो दिवसीय दौरे पर 12-13 जून को देहरादून पहुंचेंगी राष्ट्रपति, IMA परेड में होंगीं मुख्य अतिथि