उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी में आंख के ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – ठंडी कोठी क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में आंख के ऑपरेशन के लिए आए एक मरीज की उपचार के दौरान मौत हो जाने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना के बाद नाराज परिजनों ने अस्पताल परिसर में विरोध जताते हुए चिकित्सक पर गंभीर आरोप लगाए।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशासन और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, नशे के खिलाफ कड़ा संदेश….

मिली जानकारी के अनुसार, रामनगर निवासी राजपाल आंख का इलाज कराने के लिए सुभानु अस्पताल पहुंचे थे। ऑपरेशन की प्रक्रिया के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो उठे और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नाराजगी व्यक्त की।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में छापा: 9 अल्ट्रासाउंड सेंटर जांचे, 2 मशीनें सील….

परिजनों का कहना है कि इलाज में हुई लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। वहीं, गुरुवार दोपहर परिजन हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे और संबंधित डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  8.92 करोड़ की परियोजना पर सख्ती, मानसून से पहले काम पूरा करने का लक्ष्य….