उत्तराखण्ड काठगोदाम ज़रा हटके

सड़क सुरक्षा को खतरा बना चालक, पुलिस ने तुरंत किया गिरफ्तार….

ख़बर शेयर करें -

काठगोदाम – जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत काठगोदाम पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।

डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी सहायता में फर्जीवाड़े का प्रयास, मृत श्रमिकों के नाम पर किए आवेदन

थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मल्ला काठगोदाम क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक वाहन को रोककर जांच की गई, जिसमें चालक अत्यधिक नशे की हालत में पाया गया।

पुलिस ने चालक को सार्वजनिक मार्ग पर नशे में वाहन चलाकर लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185/207 के तहत गिरफ्तार कर लिया, जबकि वाहन को सीज कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ के होनहारों को मिलेगी उड़ान, मुफ्त कोचिंग से मजबूत होगी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे में वाहन चलाना जानलेवा हो सकता है। इसलिए यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग को प्राथमिकता दें।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस ने धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी, स्टार नाइट में कलाकारों ने मोहा मन