उत्तराखण्ड देहरादून

देहरादून में सनसनी, खंडहर में मिली 26 वर्षीय युवती की लाश…….

ख़बर शेयर करें -

देहरादूनरायपुर थाना क्षेत्र के चूना भट्टा इलाके में रिस्पना नदी किनारे एक खंडहरनुमा मकान में 26 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस प्रारंभिक जांच में ड्रग्स की ओवरडोज से मौत की आशंका जता रही है, हालांकि शरीर पर चोट के निशान मिलने के कारण हत्या की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर चूना भट्टा क्षेत्र में खंडहरनुमा मकान में एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली। सूचना पर रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका की पहचान शिवानी अरोरा (26) निवासी पंचपुरी सूरज बस्ती, अधोईवाला थाना रायपुर के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध मदिरा पर रोक के लिए आबकारी विभाग की सख्ती, कई जगहों पर की जांच….

बताया जा रहा है कि शिवानी की शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी और वह लंबे समय से नशे की आदी थी। वह तीन बार नशा मुक्ति केंद्र भी जा चुकी थी। परिजनों के अनुसार उसे दोबारा हरिद्वार स्थित नशा मुक्ति केंद्र भेजने की तैयारी चल रही थी, लेकिन वह पिछले तीन-चार दिनों से घर नहीं लौटी थी। घटनास्थल पर पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करते हुए एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए। युवती के शरीर पर आंख और पैर के पास चोट के निशान भी पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला नशे की ओवरडोज का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  पहले ही प्रयास में एएफकैट परीक्षा में सफल हुईं नैनीताल की नंदिनी जोशी….