उत्तराखण्ड देहरादून सियासत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “प्रयास बेहतर कल के लिए” स्मारिका का किया विमोचन….

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – देहरादून स्थित सचिवालय में मंगलवार को पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा प्रकाशित स्मारिका “प्रयास बेहतर कल के लिए” का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने क्लब से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई देते हुए इस पहल को सराहनीय बताया।

यह भी पढ़ें 👉  क्रेन की चपेट में बाइक सवार सेल्समैन की मौत, पत्नी-बच्ची गंभीर घायल

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ न केवल खेलों को बढ़ावा देती हैं, बल्कि सकारात्मक कार्य संस्कृति के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि खेल मानव जीवन में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित करते हैं।

उन्होंने सचिवालय कर्मियों से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, जिसका सीधा असर कार्यक्षमता पर पड़ता है।

मुख्यमंत्री ने स्मारिका में प्रकाशित लेखों, उपलब्धियों और गतिविधियों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि यह प्रकाशन भविष्य में अधिक लोगों को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज में बंगाली समुदाय के मुद्दे पर कांग्रेस आक्रामक,समर्थन में उतरी कांग्रेस

इस मौके पर आर.के. सुधांशु, विनय शंकर पांडेय, हीरा सिंह बसेड़ा, भूपेंद्र सिंह बसेड़ा, प्रमोद कुमार, चंदन बिष्ट, पुष्कर सिंह नेगी, चंद्रशेखर, रंजीत सिंह, दीपक बिष्ट, विमला आर्या, दीपा बोहरा और संदीप कुमार सहित कई अधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दौरे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कॉर्बेट से कैंची धाम तक कार्यक्रम; जनप्रतिनिधियों संग संवाद और परंपरागत स्वागत से बढ़ी गरिमा