उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

पहले ही प्रयास में एएफकैट परीक्षा में सफल हुईं नैनीताल की नंदिनी जोशी….

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – नैनीताल की छात्रा नंदिनी जोशी ने एएफकैट (वायु सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा) उत्तीर्ण कर कुमाऊं विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल करते हुए विश्वविद्यालय के एसएसबी कैप्सूल प्रशिक्षण कार्यक्रम की उपलब्धियों में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।

नंदिनी जोशी कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में बीए एलएलबी (ऑनर्स) छठे सेमेस्टर की छात्रा हैं। उनका चयन मैसूर स्थित एयर फोर्स सिलेक्शन बोर्ड (एएफएसबी) द्वारा अनुशंसित किया गया है। उनकी इस सफलता को विश्वविद्यालय के एसएसबी कैप्सूल प्रशिक्षण कार्यक्रम की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, बाजार में छापेमारी कर लिए नमूने

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कुलपति प्रो. (कर्नल) दीवान एस. रावत की पहल पर वर्ष 2024 में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य छात्रों को एसएसबी और रक्षा सेवाओं की चयन प्रक्रिया के लिए मार्गदर्शन और प्रशिक्षण प्रदान करना है। कार्यक्रम का पहला प्रशिक्षण सत्र 18 से 25 सितंबर 2024 के बीच आयोजित किया गया था, जिसमें नंदिनी जोशी भी प्रथम बैच की प्रतिभागी रही थीं।

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. रीतेश साह के अनुसार नंदिनी जोशी एक सक्रिय डिबेटर और एनसीसी कैडेट भी हैं। वह डीएसबी परिसर के छात्र क्लब ‘डीएसबी संस्कृति’ की छात्र अध्यक्ष तथा परिसर के न्यूज़लेटर की छात्र संपादक भी हैं। इसके साथ ही वह बिट्स पिलानी से बीएससी कंप्यूटर साइंस का डिस्टेंस लर्निंग कार्यक्रम भी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्राकृतिक खेती की ओर बढ़े उत्तराखंड के कदम, कोटाबाग में शुरू हुई आधुनिक बायो-कंट्रोल यूनिट

नंदिनी की इस उपलब्धि पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (कर्नल) दीवान एस. रावत ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रो. नीता बोरा, प्रो. संजय पंत, प्रो. एच.सी.एस. बिष्ट, प्रो. संतोष कुमार, प्रो. आशीष मेहता, प्रो. ललित तिवारी, डॉ. सुरेश जोशी सहित विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षकों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  कार्यकर्ताओं संग 'मन की बात' सुनकर सांसद अजय भट्ट ने दिया सेवा और विकास का संदेश