उत्तराखण्ड उत्तरकाशी ज़रा हटके

निर्माणाधीन टनल का हिस्सा टूटने से, टनल के अंदर फंसे मजदूर….

ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी- उत्तराखंड के उत्तरकाशी के सिलक्यारा-डंडालगांव के बीच चल रहे निर्माणाधीन टनल का एक हिस्सा टूट जाने के कारण वहा एक भयानक हादसे में भारी मात्रा में मजदूरों के टनल के अंदर फंसे होने की खबर  सामने आ रही है। यह दुखद हादसा दिवाली के दिन रविवार को करीब चार बजे हुआ।

 

उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ये निर्माणाधीन सुरंग लगभग 4 किलोमीटर लंबी है। जो सिलक्यारा की तरफ से 150 मीटर आगे की ओर टूटी हुई है। पीटीआई से प्राप्त ख़बर के मुताबिक, हादसे में लगभग 40 मजदूरों के अंदर फंसे होने की खबर है। बीती रात  करीब 174 मजदूर काम करने के लिए अंदर घुसे थे। टनल का लगभग 50 मीटर का हिस्सा धंस गया है। जिस मैं फंसे अधिकतर मजदूर उत्तर प्रदेश और बिहार के हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पनियाली में बाघ का आतंक: दूसरी मौत के बाद भड़का जनाक्रोश….

 

फंसे मज़दूरों के बारे मैं स्थिति अभी पता नहीं चल पा रहा है। सरकारी महकमे के मुताबिक घटना स्थल पर सीनियर अधिकारी वहा उपस्थित हैं। साथ ही मजदूरों के लिए बचाव कार्य और  सुरंग खुलवाने का तेजी से काम जारी है। वही घटना स्थल पर पुलिस, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल,साथ ही राज्य आपदा मोचन बल, अग्निशमन,और  आपातकालीन 108 व सुरंग का निर्माण करा रही संस्था राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) के कर्मचारी भी घटना स्थल पर मौजूद हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून एक्सप्रेसवे पर आपत्तिजनक नारा, वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज.......

उत्तराखंड मैं पहाड़ी इलाके की भू-स्थिति के अनुकूल नहीं है। भूस्खलन की संभावनाएं  काफी हद तक लगातार बनी रहती हैं। और  पर्यावरण की दृष्टि से भी परियोजना प्रतिकूल है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बन रही इस सुरंग का निर्माण करीब जनवरी 2019 में शुरू किया गया था। और इसकी लागत लगभग साढ़े आठ करोड़ रुपये है। सरकार का यह भी दावा है कि  सुरंग के बनने के बाद  उत्तरकाशी से यमुनोत्री धाम तक का सफर 26 किलोमीटर तक  कम हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रक हादसे में वैज्ञानिक की मौत के बाद शहर में आक्रोश, धरने में सुरक्षा सुधार की मांग….