उत्तराखण्ड ज़रा हटके हरिद्वार

पानी भरने पहुंचे परिवार को मिला खौफनाक नजारा, टंकी में थे 27 सांप – परिवार के उड़े होश

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार – हरिद्वार के सराय गांव में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर की पानी की टंकी में एक-दो नहीं बल्कि 27 सांपों के बच्चे दिखाई दिए। टंकी में सांपों की हलचल देखते ही परिवार के सदस्यों के होश उड़ गए और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, सराय गांव निवासी एक परिवार दोपहर के समय पानी भर रहा था। इसी दौरान टंकी के भीतर सांपों के बच्चों को तैरते और रेंगते हुए देखा गया। देखते ही देखते घर में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  केशव नेगी गिरफ्तारी मामले में सक्रिय हुए सांसद अजय भट्ट, दिल्ली सरकार से की हस्तक्षेप की मांग

किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए परिवार ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्नेक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। स्नेकमैन तालिब और भोला ने सावधानीपूर्वक टंकी से एक-एक कर कुल 27 सांपों के बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि रेस्क्यू किए गए सभी सांपों के बच्चे चेकर्ड कीलबैक (Checkered Keelback) प्रजाति के हैं, जिन्हें सामान्य भाषा में वाटर स्नेक या पानी का सांप कहा जाता है। यह प्रजाति विषैली नहीं होती और आमतौर पर तालाबों, नहरों, जलाशयों तथा अन्य जल स्रोतों के आसपास पाई जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की 2026 की सबसे बड़ी ड्रग्स रिकवरी, करोड़ों की स्मैक के साथ तस्कर दबोचे

उन्होंने बताया कि ये सांपों के बच्चे लगभग एक से डेढ़ सप्ताह के हैं। संभावना है कि किसी मादा सांप ने सुरक्षित स्थान समझकर टंकी के आसपास अंडे दिए होंगे, जिनसे हाल ही में बच्चों का जन्म हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगा भीमताल, 3000 बोगनवेलिया पौधों का होगा रोपण

रेस्क्यू अभियान के बाद सभी सांपों के बच्चों को उनके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वहीं, घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि घरों या आसपास सांप दिखाई दें तो घबराने के बजाय तत्काल वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें और स्वयं उन्हें पकड़ने का प्रयास न करें।