उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

विशाल मिश्रा ने प्रमुख नदियों को प्रदूषण मुक्त करने के संबन्ध में ली एक महत्वपूर्ण बैठक……

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर- मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने नमामि गंगे कार्यक्रम के अर्न्तगत जनपद की प्रमुख नदियों को प्रदूषण मुक्त करने के संबन्ध में कलेक्ट्रेट ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक ली उन्होने निर्देशित करते हुए कहा कि संबन्धित विभागों के अधिकारी आपसी तालमेल से प्रभावी कार्य योजना तैयार करना सुनिश्चित करें ताकि समय पर लक्ष्य की पूर्ति आसानी से हो सके। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तैयार की जा रही विस्तृत कार्य योजना में किसी भी प्रकार के संशोधन, परिवर्तन आदि से संबन्धित सुझाव एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें ताकि अन्तिम डीपीआर भारत सरकार में प्रेषित की जायें।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों पर नैनीताल पुलिस का शिकंजा, सुरक्षा मानकों की जांच के साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के काटे चालान

 

बैठक में घरेलू सीवेज, सेप्टेज, तरल अपशिष्ट प्रबन्धन, औद्योगिक अपशिष्ट, जल भण्डारण क्षमता और ग्राउण्ड वाटर रिचार्ज, बाढ़ सुरक्षा, डीजीसीएस में क्षमता निर्माण एवं मानव संसाधान विकास आदि पर विस्तार से जानकारियां साझा करते हुए चर्चा की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, समस्त नगर पंचायत ईओ, सिंचाई विभाग रूद्रपुर के साथ ही अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। अहमद नदीम, जिला सूचना अधिकारी, 7055007023

यह भी पढ़ें 👉  पंजा कुश्ती के अखाड़े में एसएसपी अजय गणपति का जलवा, विश्व विजेता खिलाड़ी दलजीत गोराया को मुकाबले में दी शिकस्त