उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

निर्माण सामग्री से भरा ट्रक मकान पर गिरा, घर में सो रहे थे लोग…..

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। भवाली-ज्योलीकोट रोड पर बुधवार देर रात निर्माण सामग्री से भरा ट्रक सड़क से नीचे की ओर एक मकान पर जा गिरा। हादसे में मकान में सो रहे लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भवाली-ज्योलीकोट रोड पर बुधवार देर रात एक ट्रक भवाली से निर्माण सामग्री लेकर ज्योलीकोट की ओर जा रहा था तभी भूमियाधार में ट्रक चालक बादल सिंह को झपकी आ गई।

यह भी पढ़ें 👉  उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मुख्यमंत्री धामी ने किया छठ महापर्व का समापन

 

इस कारण ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे अजय कुमार के घर के एक हिस्से में जा गिरा। इससे मकान और पास में खड़ी एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में घर में सो रहे परिजन बाल-बाल बच गए।

 

यह भी पढ़ें 👉  गूलर पुल के पास 100 मीटर नीचे गिरी बस, आठ शव बरामद; 26 घायल अस्पताल पहुंचाए

पुलिस ने हादसे में हुए नुकसान का जायजा लिया। ज्योलीकोट के चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक व घर की छत क्षतिग्रस्त हुई है।