उत्तराखण्ड ज़रा हटके टिहरी

गूलर पुल के पास 100 मीटर नीचे गिरी बस, आठ शव बरामद; 26 घायल अस्पताल पहुंचाए

ख़बर शेयर करें -

टिहरी – उत्तराखंड के टिहरी जनपद में मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में आठ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। हरिद्वार से चमोली जा रही यात्रियों से भरी बस गूलर बाजार के समीप अनियंत्रित होकर गूलर पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, 481 खनन वाहनों के मालिकाना हक में बदलाव

एसडीआरएफ के अनुसार, दुर्घटना 17 नवंबर 2026 को सुबह करीब 4:30 बजे हुई। बस संख्या UK09PA-9779 हरिद्वार से चमोली की ओर जा रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही ब्यासी स्थित एसडीआरएफ पोस्ट से उपनिरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचते ही जवानों ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया।

दुर्गम रास्ते से निकाले गए घायल यात्री

हादसे की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ की ढालवाला पोस्ट और वाहिनी मुख्यालय से अतिरिक्त टीमें भी घटनास्थल पर भेजी गईं। निरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में जवानों ने दुर्गम भूभाग और विषम परिस्थितियों के बीच बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  15 दिन में 15 हजार लोगों की स्वगणना का लक्ष्य, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

रेस्क्यू के दौरान 26 घायलों को स्ट्रेचर की मदद से कठिन रास्ते से सड़क तक पहुंचाया गया। यहां से एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले आठ लोगों के शव भी एसडीआरएफ जवानों ने बस से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाए। इसके बाद शवों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, नैनीताल पुलिस ने चलाया वारंटियों के खिलाफ अभियान

संयुक्त प्रयासों से पूरा हुआ बचाव अभियान

बचाव दलों ने घटनास्थल और आसपास के संभावित क्षेत्रों में भी सघन तलाशी अभियान चलाया। एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस, प्रशासन, अन्य राहत एजेंसियों और स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयासों से रेस्क्यू अभियान पूरा किया गया।

इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।