उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

कौमी एकता के इस गुलदस्ते को किसी भी दशा में बिखरने नहीं दिया जायेगा-ज़िलाधिकारी पन्त…..

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर- ज़िलाधिकारी युगल किशोर पन्त की अध्यक्षता में बुद्धवार को अमन कमेटी की बैठक डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में ज़िलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने कहा कि जनपद में सभी जाति, धर्म एवं सम्प्रदाय को मानने वाले लोग एकसाथ मिलजुल कर रहते हैं, जिस कारण इसे मिनी इण्डिया व कौमी एकता का गुलदस्ता कहा जाता है। उन्होंने कहा कि कौमी एकता के इस गुलदस्ते को किसी भी दशा में बिखरने नहीं दिया जायेगा।

 

उन्होंने कहा कि जनपद में धार्मिक भावनाओं को भड़काने वालों के खिलाफ संवैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होंने कहा कि जनपद में धार्मिक भावनों को भड़काने वालों के साथ ही एकता एवं अखण्डता की भावना को आहत करने वाले व्यक्तिय को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जायेगा और सीधे जेल ही जायेगा, चाहे वह किसी भी जाति, धर्म, समुदाय या सम्प्रदाय का हो। ज़िलाधिकारी युगल किशोर पन्त तथा एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा कि सोशल मीडिया साईटों पर धार्मिक उन्माद फैलाने वाले एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले व्यक्तियों की सूचना सम्बन्धित क्षेत्रों के सब इंस्पेक्टरों, एलआईयू के अलावा सीओ, एसपी को उपलब्ध करायें।

 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर-काशीपुर मार्ग की रोज होगी मॉनिटरिंग, मंडलायुक्त दीपक रावत ने संभाली कमान

जनपद में अमन-शान्ति बनी रहे, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दिया जाये। उन्होंने कहा कि सुरक्षात्मक दृष्टि से सभी धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगे हो। उन्होने बैठक में अधिनस्थों को निर्देशित करते हुए कहा कि शरारती तत्वों को चिन्हित कर 107/16 की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि जी-20 के आयोजन के समय सबका सहयोग मिला, जी-20 के झण्डे के साथ सभी मेहमानों का स्वागत किया और सबको दिखा दिया कि देश एक साथ कितना खूबसूरत लगता है।

 

यह भी पढ़ें 👉  सड़क चौड़ीकरण के लिए बाउंड्री हटाने को भी तैयार क्षेत्रवासी, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश

इसके लिए उन्होने सभी को बधाई दी। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग, जल संस्थान एवं जल निगम के अधिकारियों निर्देश दिये कि सभी व्यवस्थाये दुरूस्त रखें। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा फोगिंग व साफ-सफाई निरन्तर की जाये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने कहा कि पूर्व में थाना स्तर पर यह बैठक आयोजित की जा चुकी है, पुलिस प्रशासन सभी के सहयोग के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होने काशीपुर एसपी अभय कुमार सिंह को निर्देश दिये कि काशीपुर में मौके मुआयना कर लें ताकि अलविदा एवं ईद की नवाज के दौरान किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो।

 

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य के राज्यसभा पहुंचने पर अजय भट्ट ने दी बधाई, उत्तराखंड के विकास को लेकर जताया विश्वास

बैठक में मौलाना ज़ाहिद रज़ा रिज़वी ने कहा कि वतन की मुहब्बत ईमान का भाग है। उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि जनपद में अमन-शान्ति कायम रहे, इसके लिए सभी बुद्धिजीवियों को आगे आना चाहिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी जयभारत सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्र शेखर घोड़के, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, सीओ अभय कुमार के साथ ही जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आये मौलानाओं द्वारा भी अपने-अपने विचार एवं सुझाव रखे गये।

 

बैठक का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक ने किया। बैठक में परवेज अहमद, मौ0 उमर, अयूब अली, कदीर अहमद, अजीज, अनीस अहमद, अशाहबुद्दीन, सईद मियां, मौलाना सईद सदर, तनवीर अहमद, सकील अहमद, साबिर हुसैन, नौशाद आलम, अब्दुल नवी, सराफत अली मंसूरी, हकीम जफर आदि उपस्थित थे।