उत्तराखण्ड ज़रा हटके बरेली

भाकियू महापंचायत में उमड़ा जनसैलाब, टिकैत बोले – सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा….

ख़बर शेयर करें -

बरेली – भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की उपस्थिति से माहौल जोशीला हो गया। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से आए हजारों किसान, मजदूर और यूनियन कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सरकार की किसान, नौजवान और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर आवाज बुलंद की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में विरोध की लहर, यूजीसी गाइडलाइन को लेकर सियासी गर्मी….

महापंचायत में वक्ताओं ने कहा कि आज देश का किसान और मजदूर सरकार की उपेक्षा का शिकार हो रहा है। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है लेकिन फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। युवाओं में बेरोजगारी की समस्या गंभीर होती जा रही है। मजदूर वर्ग को भी अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पर लगे आरोपों का जवाब, ट्रस्ट बोला—सब कुछ नियमों के तहत….

राकेश टिकैत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय किसान यूनियन किसानों, मजदूरों और नौजवानों की आवाज बनकर हमेशा संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने साफ कहा कि जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

महापंचायत में गूंजते नारों के बीच “किसान-नौजवान-मजदूर एकता जिंदाबाद” का स्वर हर तरफ सुनाई दिया। सभा में मौजूद किसानों ने टिकैत के नेतृत्व में आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, 1261 केंद्रों पर 2.15 लाख छात्र देंगे परीक्षा.......