उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

ऑपरेशन ‘प्रहार’ में बड़ी कार्रवाई, नशे में वाहन चलाने वाला पकड़ा….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – जनपद नैनीताल में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत काठगोदाम पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में बनेगा एक हजार लोगों की क्षमता वाला भव्य सांस्कृतिक हॉल, प्रहलाद सिंह मेहरा की स्मृति में स्कूल और स्टेडियम भी बनेगा

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में मल्ला काठगोदाम क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन को रोका गया। जांच में चालक राकेश मेहता निवासी मटेला, अल्मोड़ा अत्यधिक नशे की हालत में वाहन चलाते पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हर परिवार की भागीदारी से सफल होगी जनगणना, मंत्री कैड़ा ने किया स्व-गणना का आह्वान

सार्वजनिक मार्ग पर नशे में वाहन चलाकर लोगों की जान जोखिम में डालने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185/207 के तहत वाहन को सीज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल योगेश कुमार और कांस्टेबल प्रमोद कुमार शामिल रहे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशे में वाहन चलाने से बचें, क्योंकि यह न केवल स्वयं के लिए बल्कि अन्य लोगों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है।