उत्तराखण्ड ज़रा हटके

विधायक को मिली जान से मारने की धमकी  दहशत में परिवार पुलिस ने किया मामला दर्ज…. 

ख़बर शेयर करें -

विधायक को मिली जान से मारने की धमकी विधायक का परिवार दहशत में पुलिस ने किया मामला दर्ज शुरू की गई जांच….

उत्तराखंड- उत्तराखंड में अब आम आदमियों के साथ-साथ विधायक को पर भी धमकी मिलने लगी है ताजा मामले में भारतीय जनता पार्टी के डीडीहाट से विधायक बिशन सिंह चुफाल को जान से मारने की धमकी मिली है। डीडीहाट पुलिस ने विधायक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार विधायक ने इस मामले को लेकर एसपी पिथौरागढ़ को शिकायती पत्र भेजा था,

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल के इसी शिकायती पत्र को आधार मानते हुए डीडीहाट पुलिस ने केस दर्ज किया है। विधानसभा क्षेत्र के जाखनी गांव निवासी पूर्व कैबिनेट मंत्री चुफाल ने कहा है कि 21 जनवरी को उनके मोबाइल फोन पर एसएमएस भेजकर उन्हें धमकी दी है। एसएमएस में उन्हें गाजर मूली की तरह काटने की धमकी दी गई है। आरोप है

यह भी पढ़ें 👉  लोक संस्कृति को मिलेगा मुख्यमंत्री धामी का साथ, आज बिंदुखत्ता में करेंगे शिरकत

कि यह संदेश पिथौरागढ़ तहसील के खूना गांव निवासी अनिल चंद्र कापड़ी ने उन्हें भेजा है। उनका कहना है कि कापड़ी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। इस धमकी के बाद भाजपा नेता को जान का खतरा पैदा हो गया है। पुलिस ने विधायक की शिकायत पर अनिल कापड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विधायक को मिली जान से मारने की धमकी विधायक का परिवार दहशत में पुलिस ने किया मामला दर्ज शुरू की गई जांच….

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी अर्पण यदुवंशी ने संभाला नैनीताल का कार्यभार, पुलिस कार्यालय में हुआ स्वागत

विधायक को मिली जान से मारने की धमकी  दहशत में परिवार पुलिस ने किया मामला दर्ज….

उत्तराखंड- उत्तराखंड में अब आम आदमियों के साथ-साथ विधायक को पर भी धमकी मिलने लगी है ताजा मामले में भारतीय जनता पार्टी के डीडीहाट से विधायक बिशन सिंह चुफाल को जान से मारने की धमकी मिली है। डीडीहाट पुलिस ने विधायक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार विधायक ने इस मामले को लेकर एसपी पिथौरागढ़ को शिकायती पत्र भेजा था,

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल के इसी शिकायती पत्र को आधार मानते हुए डीडीहाट पुलिस ने केस दर्ज किया है। विधानसभा क्षेत्र के जाखनी गांव निवासी पूर्व कैबिनेट मंत्री चुफाल ने कहा है कि 21 जनवरी को उनके मोबाइल फोन पर एसएमएस भेजकर उन्हें धमकी दी है। एसएमएस में उन्हें गाजर मूली की तरह काटने की धमकी दी गई है। आरोप है

यह भी पढ़ें 👉  तराई के विभिन्न समाजों ने एकजुट होकर उठाई अधिकारों की मांग, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन