उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

बिना हेलमेट सड़कों पर दौड़ रहे युवा, बढ़ते हादसों ने बढ़ाई चिंता….

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – जिले में दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट न पहनने की लापरवाही लगातार सामने आ रही है, जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर तेज रफ्तार से बाइक और स्कूटी दौड़ाते युवाओं में न तो पुलिस का डर दिखाई दे रहा है और न ही दुर्घटनाओं का भय।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में बिना हेलमेट वाहन चलाने पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसके बावजूद नियमों की अनदेखी जारी है। वर्ष 2024 में करीब 8500, वर्ष 2025 में 11 हजार से अधिक और वर्ष 2026 के शुरुआती महीनों में ही 2400 से ज्यादा चालान किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कच्ची शराब और स्मैक के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई….

कालाढूंगी, बरेली रोड और रामपुर रोड जैसे प्रमुख मार्गों पर हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अधिकतर मामलों में यह पाया गया है कि दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों ने हेलमेट नहीं पहना था।

बीते समय में कई ऐसे हादसे सामने आए हैं, जिनमें हेलमेट न पहनने के कारण लोगों की जान चली गई। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि दोपहिया चालक अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक नहीं होंगे तो ऐसे हादसे आगे भी बढ़ते रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में एई पर हमला, पीछा कर लूटी सोने की चेन….

पुलिस और प्रशासन की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की जा रही है कि वे अपने बच्चों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें। प्रशासन का मानना है कि नियमों का पालन और जागरूकता ही सड़क हादसों को कम करने का सबसे प्रभावी उपाय है।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूटी समेत चोरी का सामान बरामद, आरोपी निकले पुराने अपराधी….