उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

कई इलाकों में दिखा बरसात का कहर, कहीं उफनते नाले में बही बस,कहीं मलबे में दबे वाहन…..

ख़बर शेयर करें -

कई इलाकों में दिखा बरसात का कहर, कहीं उफनते नाले में बही बस,कहीं मलबे में दबे वाहन…..

उत्तराखंड में देर रात से मौसम का मिजाज बदला हुआ है पहाड़ से लेकर मैदान तक अनेक इलाकों में झोंकेदार तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का दौर जारी है। बेमौसम हो रही इस बारिश से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है।मौसम विभाग की माने तो राज्य में अगले 24 घंटे फिलहाल बारिश से राहत के आसार नहीं है। तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के देहरादून, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, उधम सिंह नगर, हरिद्वार, चंपावत समेत,अनेक जनपदों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

 

इसके अलावा देहरादून हरिद्वार पौड़ी नैनीताल उधम सिंह नगर जनपदों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं ,भारी बारिश और गरज चमक के साथ कहीं कहीं बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने खराब मौसम को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि और कहीं कहीं बिजली गिरने के आसार हैं जिसको लेकर मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की सलाह दी है।

 

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ ने अपने वीर सपूत को दी अंतिम सलामी, चित्राशिला घाट पर उमड़ा जनसैलाब

इधर मसूरी में भारी बारिश के चलते मसूरी लाइब्रेरी चौक के पास बाल्मिकी मंदिर के सामने सवाय होटल का पुश्ता गिरा, पुश्ता के मलवे के चपेट में आने से कई गाड़िया दबी क्षेत्र में मचा हड़कंप मसूरी पुलिस और प्रशासन की टीम मौके को रवाना हुई है हालांकि किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है हालांकि घटना से लोगों में दहशत बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी के अभियान का असर, एनआई एक्ट के दो मामलों में वांछित आरोपी गिरफ्तार

रामनगर में उफनते नाले में बही यात्री बस , पुलिस टीम यात्रियों को सकुशल निकाला……

रामनगर। पहाड़ों में हो रही मूसलाधार बरसात के चलते मैदानी इलाकों में बहने वाली नदियां व नाले जबरदस्त उफान पर हैं रामनगर में बरसाती नाले में एक बस बह जाने का मामला सामने आया है जिसमें 20 यात्री सवार थे। रामनगर के टेढ़ा गांव के तिलमठ मंदिर के पास एक बस बरसाती नाले में बह गई और पलट गई। बताया जा रहा है घटना के समय बस में 20 यात्री सवार थे। बस के बहते ही वहां चीख पुकार मच गई। यात्री बस के बहते ही किसी तरह उसके ऊपर चढ़ गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून ने पकड़ी रफ्तार, नौ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील

 

तब पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने सभी यात्रियों को सकुशल बस से बाहर निकाला। गनीमत रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोटें नहीं आई। सभी को तिलमठ मंदिर में ले जाया गया।तहसीलदार विपिन चंद्र पंत ने बताया कि बस दोपहर ढाई बजे रामनगर से डोन परेवा के लिए निकली थी। लगातार हो रही बारिश से बरसाती नाला उफान पर आ गया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई।स्थानीय लोगों ने लोगों को बचाया मौके पर पुलिस और प्रशासन के लोग पहुंचे, जिन्होंने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है चालक सवारियों को लेकर बरसाती नाले को पार करने का प्रयास कर रहा था परंतु तेज बहाव के चलते बस का संतुलन बिगड़ गया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई।