उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

अगले 24 घंटे में ठंड बढ़ सकती है। उत्तराखंड में ठंड,इन जनपदों में शीत लहर का येलो अलर्ट जारी…

ख़बर शेयर करें -

देहरादून : उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में ठंड बढ़ सकती है। ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिलों में शीत लहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह से ही दोनों जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं, प्रदेश के अन्य शहरों में भी हल्का कोहरा होने से ठिठुरन बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मानवता, सुरक्षा और जागरूकता’ का संदेश, रातीघाट में छात्रों को दिए गए आपदा बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक बढ़ सकती है उत्तराखंड में अगले चौबीस घंटे में ठंड बढ़ सकती है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ निष्क्रिय होने से फिलहाल बारिश-बर्फबारी की संभावना बेहद कम है। वहीं, राजधानी दून और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री बने रहने की संभावना है

यह भी पढ़ें 👉  ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश